फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बेटी का घोड़ी पर बनवारा निकाल दिया समानता का संदेश

नारनौल के मोहल्ला पुरानी सराय में घोड़ी पर बैठाकर लड़की का बनवारा निकाला गया। यह बनवारा मामा ने अपनी भांजी का निकाला है। मामा ही अपनी भांजी की शादी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला पुरानी सराय में एस्ट्रोलॉजर पुनीत शास्त्री अपनी भांजी निशा की शादी कर रहे हैं। निशा की शादी 22 नवंबर को होनी है। बारात महेंद्रगढ़ के गांव खेड़की से आएगी। लड़की के नाना एवं जनस्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत रघुनंदन शर्मा ने बताया कि निशा बचपन से उनके पास रहती है। मामा पुनीत शास्त्री ने बताया कि उन्होंने समाज को एक संदेश देने के लिए भांजी का बनवारा घोड़ी पर निकाला है। उन्होंने बताया कि आज हमें लड़का-लड़की में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए तथा सबको समान दृष्टि से देखना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें