नारनौल में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब हुडा सेक्टर में एक घर में घुसकर पिस्तोल की नोक पर लूटपाट करने की कोशिश की गई है। पुलिस शिकायत में हुडा सेक्टर एक निवासी विष्णु प्रसाद ने बताया कि दो मई को शाम के करीब साढे तीन बजे उनके घर की घंटी बजी। जिसके बाद उसकी पत्नी ने गेट खोला तो एक व्यक्ति ने पूछा कि बाबूजी हैं क्या?। उसकी पत्नी ने कहा की घर पर ही है, इसके बाद युवक बोला एक फाइल देनी है। जिसके बाद आरोपी अंदर आ गय और बैठने के लिए कहा। उसने बताया कि उस समय वह खाना खा रहा था। उसे पता चला तो वह देखने के लिए उठा इतनी देर में उसने अंदर आकर उस पर पिस्टल तान दी। मैंने तेज आवाज में उसे पूछा क्या बात है, क्या चाहता है। उसने मेरे बेटे हर्षित का नाम लिया तो मैंने कहा क्या बात है क्या चाहिए। इस दौरान उसकी पत्नी चोर चोर शोर मचा कर बाहर की तरफ भागने लगी। जिसके बाद आरोपी भी पीछे-पीछे यह कहते हुए भागा की मार दूंगा बाहर मत जाना। फिर आरोपी अपनी बाइक पर बैठ कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।