नारनौल में शनिवार सुबह हल्की बादलवाही के साथ कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी आगामी 10 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। साथ ही संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसकी वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शुक्रवार रात को 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अभी जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं जिनसे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है जबकि मैदानी राज्यों में इन पश्चिमी मौसम प्रणाली का केवल आंशिक तौर पर असर दिखाई दे रहे हैं। जिससे केवल हल्की बादल वाही ही देखने को मिल रही हैं।