हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने नारनौल में जनरिवेदना समिति की मासिक बैठक में सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां प्रवीण कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। इस मामले में हरिद्वारी लाल, कृष्ण चंद, सुनील कुमार, नरेश, कौशल्या देवी, इच्छा देवी, इमरती देवी आदि ने टैनर्स स्मॉल एंटरप्राइजेज कोऑपरेटिव सोसाइटी महेंद्रगढ़ की जमीन हड़पने की शिकायत दी थी। उन्होंने इस मामले में अधिकारी पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया था। इस मामले में सहकारिता मंत्री ने संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से एआरसीएस प्रवीण कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोई भी अधिकारी अगर लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।