मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की संयुक्त टीम ने नांगल चौधरी टोल प्लाजा के पास ओवरलोड वाहनों और बिना ई-रवाना के वाहनों पर छापेमारी की। इस दौरान 18 ओवरलोड वाहनों पर करीब 12.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं 6 डंपर को ई-रवाना नहीं होने की वजह से सीज कर दिया। इस छापेमारी में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की तरफ से निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार और खनन विभाग से तनु जोशी निरीक्षक, आरटीओ विभाग की तरफ से टीआई बलवीर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने टीम को देखकर होटल ढाबों पर वाहन खड़े करने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं कुछ डंपर चालकों को ने टीम को देखकर रोड़ी खाली कर भाग गए। इस छापेमारी के दौरान कुल 18 ओवरलोड वाहन पकड़े गए, जिन पर 12.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खनन विभाग द्वारा भी बिना ई-रवाना के 6 डंपरों को सीज किया गया। जिनका बाद में जुर्माना किया जाएगा। इस दौरान तीनों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।