फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाल दिया देशभक्ती का संदेश

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां के विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यालय प्रभारी बाबूलाल यादव ने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से हुई जो गांव के बाबा भैंया चौक, मोदी सेठ आवास, कुआं चौक होते हुए गांव की मुख्य फिरनी से वापस विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने वंदे भारत, भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता बिरेंद्र सिंह शेखावत, योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार, रमेश कुमार पीटीआई, संजीव कुमार, राकेश कुमार, निरंजन कुमार, रमेश कुमार सहित हाजिर स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें