फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में पुरुष वर्ग में हिमांशु सैनी तथा महिला वर्ग में मेघा को चुना बेस्ट एथलीट

राजकीय महाविद्यालय में 56 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में हिमांशु सैनी तथा महिला वर्ग में मेघा को बेस्ट एथलीट चुना गया। मुख्यातिथि के रूप में प्रो. संजय जोशी सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय ने शिरकत की। प्रो. जोशी ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें। यह रहे विजेता बेस्ट एथलीट पुरुष के रूप में हिमांशु सैनी (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) को और महिला बेस्ट एथलीट के रूप में मेघा (बीए फर्स्ट) को चुना गया। अच्छे प्रदर्शन के लिए बेस्ट एथलीट पुरुष एवं महिला को 1100-1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रो. सोमवीर सिवाच एवं डॉ. आनंद यादव ने भी बेस्ट एथलीट पुरुष और महिला को 1100-1100 रुपये की नकद राशि प्रदान की। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को इनामी राशि प्रदान की गई और उन्हें आगामी खेलों के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें