जिला कांग्रेस की ओर से महेंद्रगढ़ विधान सभा में वोट चोर गद्दी छोड़ रोष- प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत आज महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकीया एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला महेंद्रगढ़ में सुबह दस बजे जनसभा के बाद आजाद चौक तक प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकीया व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक राव दान सिंह की देखरेख में आजाद चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब सरकार को और अधिकारियों को अपनी मनमानी नहीं करने देंगे। सरकार किसानों के साथ भी अन्याय कर रही है। ना बाजरा खरीदा जा रहा है और न ही खराब फसलों का मुआवजा दिया जा रहा है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। मंडियों में जाकर किसानों का समर्थन करेंगे और सरकार को मजबूर करेंगे कि वो किसानों को फसल का उचित मुआवजा देने के साथ-साथ शीघ्रता से मंडियों में बाजरे की खरीद शुरू करे। अब न संविधान को मरने देंगे ना लोकतंत्र को मरने देंगे और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेगी। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता चुप नहीं रहेंगे आवाज को बुलंद करेंगे और हर मोर्चे पर कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी।