फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में बाबा भैंया स्वयंसेवक संघ के 30 युवाओं ने चार एकड़ मंदिर परिसर में की सफाई

महेंद्रगढ़ के गांव अगिहार के बाबा भैंया स्वयं सेवक संघ के 30 युवाओं ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले बाबा भैंया मेला को लेकर मंदिर में सफाई अभियान चलाया। संघ के युवाओं ने सुबह नौ बजे सफाई अभियान शुरू कर चार एकड़ में बने बाबा भैंया मंदिर परिसर में पौधों की कटाई-छंटाई की। साथ ही परिसर के मुख्य मार्गों के दोनों ओर लगाए पौधों की खोदी कर सिंचाई भी की। बाबा भैंया स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार व सचिव सुरेंद्र मास्टर ने बताया कि कोरोना काल में संघ के युवाओं ने बाबा भैंया मंदिर परिसर के पास आधा-आधा एकड़ में दो पार्क विकसित किए थे। साथ ही मंदिर परिसर में 500 से अधिक पौधे लगाए थे। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नंवबर को पूर्णिमा के अवसर पर बाबा भैंया के मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को ध्यान में रखते हुए शिव मंदिर, बालाजी मंदिर, दुर्गा माता मंदिर की भी साफ-सफाई की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान रामनिवास सिंह, युधिष्ठिर, सुंदर, कमल, मोहित, अमित, राहुल, रविंद्र, नितिन, रजनीश, आशु, ऋतिक, मनोज, गौरव सहित अन्य युवाओं ने श्रमदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें