फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 01:34 PM IST

बिजली विभाग की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन कर पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की तथा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को अव्यवहारिक बताया। धरना प्रदर्शन के दौरान मंच का संचालन प्रवीण जेई नारनौल ने किया। उन्होंने कहा कि यूनियन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का कड़ा विरोध करती है। यह पॉलिसी तकनीकी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इसे बिना सुधार लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि तकनीकी कर्मचारियों का हर दो साल में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा तो उन्हें नए फील्ड एरिया को समझने में ही काफी समय लग जाएगा। इससे न केवल काम की गुणवत्ता प्रभावित होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ेगी। यूनियन ने इस पॉलिसी को तुरंत रद्द करने की मांग की। साथ में जोखिम भत्ता की भी मांग उठाई गई। यूनिट उप-प्रधान राकेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर बनाई गई कोई भी नीति सफल नहीं हो सकती। सब अर्बन सब यूनिट प्रधान चंद्रजीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में सिटी प्रथम सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र, सिटी द्वितीय सब यूनिट प्रधान जितेंद्र जेई, परजीत जेई, पंकज जेई, सत्यवीर जेई, रण सिंह एएफएम, हरीश एएफएम, राजकुमार एएफएम, सुरेश एएफएम, सत्यपाल एएफएम, भीम सिंह एएफएम, नरेश एएफएम सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी साथी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें