फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: 10 अक्तूबर तक चलेगा एचआईवी एड्स पखवाड़ा, लोगों को किया जाएगा पखवाड़ा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को स्थानीय नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में एचआईवी एड्स से बचाव व रोकथाम के बारे में बैठक का आयोजन कर एचआईवी एड्स पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. नवीन यादव ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर 12 अगस्त से 10 अक्तूबर तक एचआईवी एड्स पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 12 अगस्त को गुरुग्राम से एचआईवी एड्स पखवाड़ा का शुभारंभ किया था। उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस पखवाड़े के दौरान, विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को एचआईवी और एड्स के बारे में जानकारी मिल सके। डॉ. कृष्ण ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में कुल 367 मरीज एचआईवी के हैं इनमें 188 पुरुष 174 महिला और पांच बच्चे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें