फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के दौरान खाई में गिरकर अमर हो गया नारनौल का जवान हीरालाल

नांगल चौधरी के अकबरपुर गांव के लिए शनिवार का दिन शोक और गर्व दोनों भावनाओं से भरा रहा। गांव का होनहार जवान उत्तरी भारत के जिला बारामुल्ला में ड्यूटी के दौरान देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार को तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव अकबरपुर पहुंचा, पूरा गांव गमगीन हो उठा। शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव के युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मोटर साइकिलों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय व शहीद हीरालाल अमर रहें के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। हर आंख नम थी, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने शहीद को सलामी दी, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें