नारनौल में सुबह से तेज बारिश हो रही हैं। बारिश के चलते लोगों कों गर्मी से राहत मिली हैं।नारनौल, नांगल चौधरी और अटेली सहित क्षेत्र में अभी अच्छी बारिश का लोग इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को सुबह 7:30 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। पूरा आसमान काले बादलों से ढका हुआ हैं। बारिश के चलते मुख्य मार्गों पर भी पानी भर गया हैं। पार्क गली, पुल बाजार, बस स्टैंड, बिजली निगम कार्यालय सहित अनेक जगहों पर जल भराव हो गया, वहीं नांगल चौधरी अटेली में भी मुख्य मार्गों पर जल भराव की समस्या बनी हुई है।