फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: पक्के करने की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन -सेवानिवृत्त

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल के कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवन ने की। उन्होंने कहा कि 13 जून 2026 को राज्य सरकार और कर्मचारी संघ के बीच कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने 30 जून तक नियमितीकरण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है। भूपेंद्र सारवन ने कहा कि सरकार जल्द समझौते को लागू करे, अन्यथा प्रदेशभर में दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शन के बाद नगर परिषद कार्यालय में पालिका रोल की कर्मचारी सावित्री देवी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ, चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जेई विकास, पार्षद देवेंद्र, राज्य कैशियर महेंद्र सांगलिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सरवन सहित रमेश कुमार, प्रताप सिंह, भीम सिंह, महावीर प्रसाद, महेंद्र दायमा सहित संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें