फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सीएम सैनी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर सैनी क्षत्रिय सभा की ओर से शहर की सैनी धर्मशाला में हवन और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 203 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्रगढ़ के सैनीपुरा स्थित सैनी सभा प्रांगण में सुबह विधि-विधान के साथ हवन के साथ हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र के लिए आहुतियां अर्पित की। इसके पश्चात सभा के सदस्यों ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दयानंद सैनी आढ़ती व विशिष्ट अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव, नपा चेयरमैन रमेश सैनी और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कृष्ण सैनी, नायब तहसीलदार अजय कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा प्रधान सुरेश सैनी ने की। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए सभा ने निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया और सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मरीजों की जांच की गई। शिविर में विभिन्न अस्पतालों से आई टीमों ने ईएनटी, ईसीजी, हृदय जांच, हड्डी रोग व आयुर्वेदिक उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गई। इस दौरान सैनी सभा के उप प्रधान महादेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष दुष्यंत सैनी, सहसचिव रामनिवास सैनी, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण, राधेश्याम, संजय व विनोद सैनी, दिनेश सैनी डॉ. योगेंद्र कुमार, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, लक्ष्मीनारायण सैनी, पार्षद अशोक सैनी, सीमा सैनी, रमेश नंबरदार, संजय सैनी, विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें