क्षेत्र में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होगी, लेकिन इस बार सरकारी खरीद में सरसों बेचने के लिए किसान कम उत्साहित नजर आ रहे हैं। क्योंकि सरकारी भाव की तुलना में सरसों का बाजार भाव अधिक है। जिस कारण किसान व्यापारियों या तेल मिल में सरसों बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं 42 प्रतिशत से अधिक लैब वाली सरसों का बाजार भाव 6700 रुपये और 40 से कम प्रतिशत लैब वाली सरसों का बाजार भाव 6400 रुपये बना हुआ है। गत एक माह पहले सरसों का बाजार भाव 5800 से 5900 रुपये था। लेकिन अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के कारण सरसों के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिला में इस बार हैफेड सरसों की खरीद करेगी।