फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के नांगल चौधरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित

नांगल चौधरी में उपमंडल स्तर पर बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला कॉलेज में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। एसडीएम उदय सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा परेड निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नांगल चौधरी में गुरुग्राम आयुक्त मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड कमांडर पीएसआई प्रतीक ने परेड को कमान दी। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद एसडीएम ने सभी टीम प्रभारियों को एक निश्चित समय में प्रस्तुति देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में मंच संचालन राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल से प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा ने किया। इस मौके पर बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला कॉलेज प्राचार्य अनीता तंवर, मेजर सतीश दहिया राजकीय कॉलेज के प्राचार्य अनिल, बीईओ सुनीता, नगर पालिका सचिव ललित गोयल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें