फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा व भैसलाना स्टेशनों पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर -मारवाड़-जयपुर रेलसेवा का आसलपुर जोबनेर स्टेशन, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का कनकपुरा स्टेशन एवं फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा का भैसलाना स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19621, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा आठ जनवरी से भैसलाना स्टेशन पर 03.05 बजे आगमन व 03.06 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड रेलसेवा 8 जनवरी से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 06.03 बजे आगमन व 06.05 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19736, मारवाड-जयपुर रेलसेवा से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 21.18 बजे आगमन व 21.20 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 09721 जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा आठ जनवरी से कनकपुरा स्टेशन पर 06.27 बजे आगमन व 06.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09722 उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा कनकपुरा स्टेशन पर 21.42 बजे आगमन व 21.44 बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें