फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कोहरे ने वाहनों की गति पर लगाया ब्रेक

नारनौल में पहली बार घना कोहरा छाया हुआ है जिससे वाहन चालकों की गति पर ब्रेक लग ही गया वहीं शीत लहर चलने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। हालांकि अभी भी बीते वर्ष की तुलना में दिसंबर माह में जमाव बिंदु के पास तापमान नहीं पहुंचा है। वर्ष 2024 में 20 व 21 दिसंबर के पास तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज किया गया था वहीं इस वर्ष 5 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि बार बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां नदारद है। इसके अलावा 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें