जिले में मंगलवार को सुबह कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह दृश्यता 50 मीटर के पास होने से वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगी। हालांकि धूप जल्दी निकलने से आमजन को ठंड से राहत मिल गई। मंगलवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8 के पास पहुंच गया जो लंबे समय के बाद पहुंचा है। मौसम विभाग डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 31 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।