फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में फैक्टरी में लगी आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

नारनौल में निजामपुर रोड स्थित एक बिस्कुट व कुरकुरे फैक्ट्री में रात के करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की सूचना फैक्ट्री के मालिक को नजदीक पेट्रोल पंप वाले ने करीब तीन बजे दी। फैक्ट्री मालिक राकेश बंसल ने बताया कि वह रात 11 बजे अपनी फैक्ट्री को ठीक से बंद कर घर गया था। उसने आग का कारण कहीं ना कहीं शॉर्ट सर्किट बताया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग में उसका करीब ढ़ाई करोड़ का नुकसान हो गया। आग पर काबू पाने के लिए नारनौल, महेद्रगढ़, अटेली व कनीना और नांगल चौधरी से दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी। आगजनी पर काबू पाने के लिए करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व 10 टैंकर लगे हुए हैं। हालांकि आग पर काबू पाया गया इससे पहले ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। अभी दमकल की गाड़ी मौके पर ही मौजूद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें