फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पुरानी सराय मोहल्ले में पसरी है गंदगी, महिलाओं ने सुनाई अपनी व्यथा

शहर के व्यस्ततम महावीर चौक के साथ लगता मोहल्ला पुरानी सराय में आज भी लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। टेलीफोन एक्सचेंज के ठीक पीछे मोहल्ले की शुरूआत में ही गंदगी के अनेकों छोटे बड़े पहाड़ नजर आने लगते हैं और इसी रास्ते पर थोड़ा आगे चलने पर जगह जगह शराब की खाली बोतलें नजर आने लगती हैं। मोहल्ले में रहने वाली महिलाओं की माने तो अंधेरे में इस रास्ते से गुजरने में भी डर लगता है। उन्होंने बताया कि उक्त रास्ता रात के समय में असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी के दौरान कूड़ा उड़कर घरों में घुस जाता है और बारिश के दौरान दूषित पानी घरों के बाहर जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कूडा उठान व सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रशासन द्वारा कूडा उठान करने की जगह यहीं पर कूडा खाली किया जा रहा है। जिस कारण कूडे के पहाड़ लग गए है। कुछ दिनों पहले आई आंधी के दौरान बच्चों के डाइपर उड़ कर घरों में आ गए। मूर्ति देवी, मोहल्ला- पुरानी सराय बारिश के दिनों में जोहड़ में और घर के बाहर दूषित पानी जमा हो जाता है। जिस कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -ललिता, मोहल्ला- पुरानी सराय प्रशासन से कूड़ा उठान व जोहड की सफाई करवाने को लेकर कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। -सुधा, मोहल्ला- पुरानी सराय बारिश के दिनों में कूड़े व गंदगी के ढेर के कारण मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। बारिश के मौसम में हमेशा मोहल्ले से डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलते हैं। -पूनम, मोहल्ला- पुरानी सराय वार्ड में खाली जगह पर लगे कूडे के ढेर को उठाने, चारदीवारी करवाने और जोहड की सफाई के लिए कई बार नगर परिषद को विभिन्न माध्यम से अवगत करवाया है। अधिकारियों ने भी अनेक बार मौके का निरीक्षण किया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है। -काशीराम, पार्षद, वार्ड नंबर- 26 नियमित रूप से घर-घर कूडा उठान का संचालन किया जा रहा है। वहीं पुरानी सराय में कूडा उठान को लेकर योजना बनाई जा रही है, जल्द ही कूडे का उठान किया जाएगा। -विकास, जेई, नगर परिषद, नारनौल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें