नारनौल अनाज मंडी स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी में वीरवार को भी सुबह से किसानों की लाइन लगी रही। हालांकि बीते दिनों की तुलना में कम ही खाद केंद्र पर किसान पहुंचे थे। वीरवार को 100 बैग डीएपी के वितरित किए गए। खाद केंद्र पर अभी भी 600 बैग डीएपी व 100 बैग एनपीके के उपलब्ध है। बता दें कि क्षेत्र में सरसों की बिजाई शुरू हो चुकी है ऐसे में किसानों को अभी डीएपी के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।