फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल मंडी में अभी भी करीब 16 हजार 186 क्विंटल सरसों का उठान बाकी, किसानों में चिंता

सरसों खरीद के दौरान चर्चा थी की आगामी दिनों में सरसों के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत सरकारी खरीद बंद होने के बाद सरसों के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सरसों के बाजार भाव में गिरावट से सबसे अधिक नुकसान उन किसानों को होगा जो किसी कारणवश सरसों को सरकारी खरीद के दौरान नहीं बेच पाए। जानकारी के अनुसार इस समय सरसों का बाजार भाव 56 हजार रुपये और 42 प्रतिशत लैब से अधिक सरसों का बाजार भाव 5900 रुपये के आस-पास बना हुआ है। वहीं, जब सरसों की सरकारी खरीद जारी थी, उस समय सरसों का बाजार भाव 5700 से 5800 रुपये बना हुआ था और 42 प्रतिशत लैब से अधिक सरसों तो 6200 रुपये प्रति क्विंटल के बाजार भाव पर खरीदी जा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें