फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, 175 पेटी शराब बरामद

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 09:30 PM IST

महेंद्रगढ़ शहर के रेलवे रोड पर बने एक ठेके पर दूसरे जिले से अवैध रूप से शराब लाकर बिक्री करने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा डालकर 175 पेटी शराब बरामद की। वीरवार शाम को करीब छह बजे आबकारी विभाग नारनौल से आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार की देखरेख में टीम शहर के रेलवे स्टेशन के सामने बने ठेके पर पहुंची थी। टीम की ओर से ठेके पर रखी शराब की पेटियों का निरीक्षण किया गया तो 15 पेटी बीयर, 50 पेटी देसी शराब अध्धा तथा 60 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। हालांकि टीम की ओर से ठेका संचालक को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। ठेकेदार द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं शराब की पेटियों व बोतलों के सीरियल नंबरों का मिलान किया गया तो यह शराब रेवाड़ी जिले की पाई गई। इसके बाद टीम की ओर से पेटियों को जब्त कर लिया गया। अब विभाग की ओर से शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आबकारी विभाग के निरीक्षण दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेके पर अन्य जिले से शराब लाकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम जांच करने पहुंची थी। इस दौरान ठेके में पाई गई पेटियों के सीरियल नंबर का मिलान किया गया तो रेवाड़ी जिले की पाई गई। शराब की पेटियों को जब्त कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें