नारनौल के नसीबपुर गांव स्थित जेठूबाबा मंदिर में वीरवार को छठ पर्व मनाया गया। लोगों ने छठ पर्व को बड़ी श्रद्धा आस्था के मनाया। छठ पर्व को लेकर उन्होंने जेठूबाबा के घाट व मंदिर को लड़ियों व फूलों से सजाया। अवधेश ठाकुर ने बताया कि इस दिन नदी, तालाब में खड़े होकर व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से छठ पर्व शुरू किया गया था। इस दौरान हमने अपने कुल देवता की पूजा अर्चना कर उन्हें फल व प्रसाद का भोग लगाया। उन्होंने बताया कि बुधवार को व्रत के दौरान हम सबने भी एक समय फलाहार किया। आज व्रत रखकर शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। अब शुक्रवार को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा। इस दौरान दो दिन तक निर्जला व्रत रखा जाता है। इसे लेकर आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि हिन्दू धर्म में आस्था का महापर्व छठ का बहुत अधिक महत्व होता है। यह सूर्य देवता को समर्पित एक चतुर्दिवसीय व्रत है।