फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: ITI में आयोजित हुआ रोजगार मेला, 154 छात्रों का हुआ चयन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 03:24 PM IST

प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार के समय-समय पर राेजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहता है। उन्होंने बताया कि इस मेला में वेल्डर, शीट मैटल, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर व व्यवसाय कोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को अप्रेंटिस तथा ट्रेनी ऑपरेटर के तौर पर चयन किया।इस अवसर पर शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों से आए एचआर मैनेजर ने आईटीआई पास आउट छात्रों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया। प्रधानाचार्य व आईटीआई की आईएमसी सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कंपनी की तरफ से आए हुए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें