केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर वीरवार पर कर्मचारियों के हड़ताल का विभागों में मिलाजुला असर रहा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चौपट रही। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर गंदगी के ढेर लग गए है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ दमकल कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे विरोध जताकर कार्य पर लौट गए। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व सिंचाई विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बस स्टैंड पर दिनभर बसों को संचालन रहा। रोडवेज विभाग में हड़ताल का असर नहीं रहा। बता दें कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संगठन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल और सिचाई विभाग संगठनों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारी यूनियन हुड्डा पार्क में एकत्रित होकर विरोध जताया। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रांतीय प्रधान बाबू लाल यादव ने सरकार की गलत नितियों का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।