नारनौल के शिवाजी नगर स्थित जामा मस्जिद मे शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। हालांकि किसी प्रकार के विवाद न हो इसके लिए जामा मस्जिद के बाहर पुलिस भी तैनात रही। ईमाम मोहम्मद हनीफ फैजी गौरवाल ने शनिवार को ईद की नमाज 8:30 बजे अदा कराई। उन्होंने कहा ईद की सच्ची खुशी उस वक्त हासिल हो सकती है। जब हमारा खालिक हमसे राजी हो, उस की रजा हासिल करने का एक तरीका यह भी है कि उसकी मखलूक के साथ रहम का मामला किया जाए। आइए हम उन लोगों को माफ कर दे, जिनसे हमें कोई तकलीफ पहुंची है। ईद उल-अज़हा की नमाज को लेकर मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा को लेकर पुलिस भी तैनात रही।