फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सांसद धर्मवीर सिंह बोले- किसान की आमदनी दोगुनी करने पर भाजपा सरकार वचनबद्ध

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पाली गांव में किसान महासभा का आयोजन किया गया। महासभा में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक कंवर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसान महासभा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाना है और किस देश का किसान व युवा मजबूत होने पर ही वह देश विकसित हो पाएगा। यह महासभा पूरे देश में 29 मई से 12 जून तक चलेगी। उन्होंने कहा कि किसान की आमदनी दोगुनी करना भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस महासभा के माध्यम से किसान विभागों द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिससे किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकता है। उन्होंने किसानों से आह्नान किया कि किसान ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग करे जिससे पानी का भी सही इस्तेमाल होता है और पैदावार भी अच्छी होती है। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। महासभा में कृषि विज्ञान केंद्र से आए अधिकारियों ने बताया कि किसानों को फसलों में नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग सही मात्रा में करने की पूरी जानकारी दी। इसी प्रकार पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को भेड़, बकरी, भैंस व गाय पर दी जा रही सब्सिडी के बारे में विस्तृत में जानकारी दी। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एनएफएसएम स्कीम, मेरा पानी मेरी विरासत आदि योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. अनिल जांगड़ा, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजय कुमार, बीडीपीओ मनोज कुमार, बिजली वितरण निगम के एसडीओ सुनिल कुमार, पशु विज्ञान केंद्र से डॉ. योगेंद्र, सरपंच देशराज सहित विभिन्न गांवों से आए किसान व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें