फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में मौसम में आए बदलाव के चलते बढ़ी मरीजों की भरमार, ओपीडी 800 पार

मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसी का परिणाम है कि ओपीडी 800 से पार जा रही है। इन दिनों ज्यादातर मरीज गले में खराश, जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित हैं। इसके चलते अस्पताल में चिकित्सक के कमरे के बाहर मरीजों की खासी भीड़ देखी जा रही है। इनमें ज्यादातर मरीज बुजुर्ग व बच्चे हैं, जो जल्द ही सर्दी की जकड़ में आ जाते हैं। गौरतलब है कि मौसम एकदम से परिवर्तनशील हो गया है। जिससे सुबह व शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। ऐसे में बच्चों व बजुर्गों की जरा सी लापरवाही से सर्दी की चपेट में आ रहे हैं।अब चिकित्सक भी बच्चों व बुजुर्गों को खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही गुनगुने पानी का सेवन, गर्म कपड़े पहनने, घर का ताजा भोजन व खट्टे फल का सेवन करने की सलाह दी है, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। साथ ही तबीयत अधिक बिगड़ने पर चिकित्सक के परामर्श के बगैर दवा न लेने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें