महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास में महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना रोड पर जाम लगा दिया। परिजन शव को गांव उन्हाणी मोड़ के पास रखकर बैठ गए और एक घंटे तक विरोध जताया। इसके बाद डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।