नारनौल क्षेत्र में आज दोपहर करीब 12:30 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरे पर खुशी है, क्योंकि यह बारिश सरसों और गेहूं की फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आगामी सोमवार तक क्षेत्र में बारिश जारी रह सकती है। इस मौसम से रबी की फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है।