फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दूषित पानी की निकासी के लिए बना नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब

शहर के मोहल्ला मियां की सराय में दूषित पानी की निकासी के लिए बना नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी जमा है। वहीं दूषित पानी सड़क पर जमा रहता है। जिससे आवागमन करने वाले लोगों और स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का निमार्ण काफी वर्षों पहले किया था। लेकिन मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण नया कुआं मोड़ के पास से दूषित पानी की उचित निकासी नहीं हो पाती। वहीं नियमित सफाई नहीं होने के कारण अनेकों प्रकार की गंदगी नाले में जमा रहती है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें