फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बाबा समताई नाथ गोशाला में 2 महीने में 1000 क्विंटल हरे चारे का दान

गांव नांवां स्थित बाबा समताई नाथ गोशाला में दानकर्ताओं व तीन गांवों के युवाओं के सहयोग से गोशाला ने प्रगति की है। बीते दो महीनों में दानकर्ताओं ने 1000 क्विंटल हरा चारा दान कर गोवंश की सेवा की है। इसको लेकर रविवार को गांव में तीन गांवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 102 युवाओं ने गोशाला की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की और सेवा कार्य को स्थाई रूप देने का संकल्प लिया है। बैठक में मुख्य रूप से योगी महासभा के महासचिव बाबा चेताईनाथ व खंडेसरी बाबा मायानाथ पहुंचे। उनके साथ गोपालवास गोशाला प्रधान विजेंद्र, मंडियाली से सचिव संजय स्वामी, नांवां से किशनलाल मोदी, पूर्व सरपंच दयानंद व अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में सभी ने गोशाला के विकास और गोवंश के संरक्षण पर विचार साझा किए। साथ ही मंडियाली के डॉ. सुशील और उनकी टीम को गोवंश चिकित्सा की जिम्मेदारी सौंपी और प्रतिदिन गोशाला में जाकर गोवंशों की देखभाल करने का आह्वान किया। गोशाला कमेटी ने इस सहयोग के लिए सभी ग्रामीणों, युवाओं, डॉक्टरों की टीम और प्रवासी दानवीरों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें