जिला युवा महोत्सव-2025 का लघु सचिवालय के नजदीक सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम का उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। 7 नवंबर को विधायक ओम प्रकाश यादव जिला युवा महोत्सव समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।