फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने की मांग

नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने फरीदाबाद में केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाते समय दमकल कर्मी की मौत पर श्रद्धांजलि सभा का नगर परिषद प्रांगण में आयोजन किया। साथ ही कर्मचारियों ने मृतकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। जिसकी अध्यक्षता कर्मचारी संघ इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान व फायर कर्मचारी संघ इकाई प्रधान गुरुदयाल ने की। सर्वकर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका कर्मचारी कैशियर महेंद्र सिंह, जिला प्रधान राहुल सारवान ने हरियाणा सरकार से दोनों कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। साथ ही दोनों कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये देने की मांग की। वहीं उनके बच्चों को निशुल्क शिक्षा और एक को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर महावीर प्रसाद, सुरेश कुमार, रामअवतार, रोशन, जसवंत, निरंजन, भीम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें