फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: गांव जैलाफ में गलियों व रास्तों के निर्माण की मांग, एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

नारनौल के गांव जैलाफ के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने गांव की टूटी व उबड़-खाबड़ गलियों, मुख्य रास्तों और फिरनी के निर्माण की मांग को लेकर जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर में एसडीएम नारनौल को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव के अधिकांश रास्ते बेहद खराब स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे व दिव्यांग अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पंच मुकेश कुमार और कुलदीप ने बताया कि खेतों में काम के लिए सुबह-शाम आने-जाने वाले किसानों को भी भारी दिक्कत होती है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीपीओ नारनौल को गांव के मुख्य रास्तों, गलियों व फिरनी के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें