फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा 17 से 20 फरवरी तक नारनौल से होगी संचालित

उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के जयपुर-बांदीकुई रेलखंड के झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 190 व 199 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसकी वजह से गाड़ी संख्या 12215 दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 17 फरवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर रेलसेवा जो 17 फरवरी व 20 फरवरी को मथुरा से प्रस्थान करेगी वह बांदीकुई तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बांदीकुई-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 79601 अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा जो 18 फरवरी को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा - गंगापुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें