फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ यादव सभा के प्रतिनिधिमंडल ने कोरियावास कॉलेज के बाहर धरना स्थल पर पहुंच कर दिया समर्थन

कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर शुक्रवार को महेंद्रगढ़ यादव सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। समर्थन पत्र में कोरियावास मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर करने की सिफारिश की गई। इससे पहले जन्माष्टमी पर्व पर नारनौल की यादव सभा ने राजा राव तुलाराम का नाम रखने का प्रस्ताव पारित किया था। बता दें कि यादव सभा महेंद्रगढ़ में करीब तीन हजार से भी ज्यादा सदस्य हैं। इस सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गांव कोरियावास के मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों का समर्थन किया। इस मौके पर सभा के प्रधान अभय यादव तथा उप प्रधान संजय यादव समेत सभा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें