फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: दीपांशी ने नेपाल में हुई चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

अगर कुछ करने की जज्बा व हौसला हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। एक गरीब परिवार में जन्म लेने वाली सिलारपुर की लड़की ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। सिहमा खंड के गांव सिलारपुर की दिपांशी ने इंडो नेपाल भारत यूथ इंटरनेशनल गेम्स में 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। दीपांशी को खेलो भारत यूथ फेडरेशन ने प्रशस्ति पत्र व ट्राॅफी प्रदान की है। बुधवार को गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ी का बैंड बाजे व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। लड़की के पिता संजय कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। यह चैंपियनशिप नेपाल के पोखरा में 12 से 19 जनवरी के बीच हुई। इसमें भारत, नेपाल, जापान व भूटान देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। गांव के पूर्व सरपंच संजय कुमार, सरपंच रतन सिंह, ताराचंद, सरजीत पंच, ओमप्रकाश मास्टर, विजय सिंह व दीपचंद पंच आदि ने दीपांशी को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें