फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: महाराजा शूर सैनी जयंती को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 06:09 PM IST

हरियाणा सरकार की ओर से नारनौल की नई अनाज मंडी में महाराजा शूर सैनी जयंती के अवसर पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर मंगलवार उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने इस समारोह के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की ओर से संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में पूरे राज्य से नागरिकों का आगमन होगा। यहां पधारने पर किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर पार्किंग, सफाई, सुरक्षा तथा अन्य सभी प्रकार की तैयारी अभी से शुरू कर दें। उपायुक्त ने बताया की नई अनाज मंडी में आगंतुकों के लिए बहुत बड़ा पंडाल लगाया जाएगा। भीड़ को देखते हुए सभी प्रकार के बेहतर इंतजाम किए जाएं। इसके लिए अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं तथा मौके का अच्छी तरह से मुआयना करें। इस मौके पर एडीसी उदय सिंह, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ कनिका गोयल, एसडीएम कनीना डॉक्टर जितेंद्र सिंह तथा सीटीएम डॉ. मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें