नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 9 अगस्त को मैराथन व हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को लघु सचिवालय से 10 जागरूकता प्रचार बैनर लगे ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान को और गति प्रदान करने के लिए 100 से अधिक ई-रिक्शा लगाए गए हैं। यह प्रचार वाहन नशे को जड़ से मिटाना है, दूध-दही वाला हरियाणा बनाना है, के प्रभावी संदेश के साथ जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को हाफ मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल एवं स्वस्थ जीवन शैली की ओर मोड़ना और हरियाणा को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है।