फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

नवीन दलाल Updated Wed, 03 Sep 2025 02:38 PM IST

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को सेक्टर-एक में स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय में सघन स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी कार्यालयों का निरीक्षण करते रहेंगे। डीसी ने सबसे पहले कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। इसके बाद उन्होंने सभी ब्रांच में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने कार्यालय में सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को तुरंत प्रभाव से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा का मंदिर हैं। ऐसे में यहां उच्च स्तर की सफाई होनी चाहिए। पेड़ों की टहनियों को भी सही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय में रखी फोलिक एसिड टैबलेट के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर ये टेबलेट स्कूलों में भेजी जा रही हैं। इस मौके पर जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें