रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दौराई (अजमेर)-टनकपुर-दौराई (अजमेर) सप्ताह में चार दिन एक्सप्रेस रेल सेवा का अटेली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 15091 दौराई (अजमेर)-टनकपुर सप्ताह में 04 दिन एक्सप्रेस रेलसेवा जो 6 अक्तूबर से दौराई से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा अटेली स्टेशन पर 20.55 बजे आगमन एवं 20.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15092 टनकपुर-दौराई (अजमेर) सप्ताह में 04 दिन एक्सप्रेस रेलसेवा जो 6 अक्तूबर से टनकपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अटेली स्टेशन पर 07.15 बजे आगमन एवं 07.17 बजे प्रस्थान करेगी