युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम के शुरू की गई साइक्लोथॉन-2.0 ने सोमवार सुबह दस बजे गांव बाघोत से महेंद्रगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश किया। गांव बाघोत में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव व अन्य अधिकारियों ने रैली में शामिल युवाओं को बुक्के भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र से युव व अधिकारी उपस्थित रहे। साइकिलिस्ट का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। गांव बाघोत के खेल मैदान में स्वागत तथा अन्य प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।