बुद्धो माता मसानी मेला में बुधवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लोग सुबह चार बजे से ही माता के दर्शन करने पहुंचने शुरू हो गए थे। इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन मेला समिति द्वारा किया गया है। नारनौल निवासी प्रवीण व योगेश दुकानदार ने बताया कि वर्षों से इस मंदिर में मेला भरता आ रहा है। स्थानीय लोगों को माता के प्रति आस्था है।