फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: ऐकयम प्रीमियर लीग में ऑल राउंडर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में दर्ज की जीत

अटेली क्षेत्र के नीरपुर राजपूत गांव में पिछले चार महीनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता ऐकयम प्रीमियर लीग का रविवार को समापन हो गया। इस लीग का आयोजन ऐकयम राइज क्लब ने किया था। फाइनल मुकाबले में ऑल राउंडर किंग्स ने पैंथर्स 11 को हराकर पहली ऐकयम प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में पैंथर्स 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल राउंडर किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 198 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स 11 की टीम 174 रन पर सिमट गई और मुकाबला 24 रन से हार गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें