फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मांगों को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक शनिवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित की गई। बैठक में एचकेआरएन कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। जिसे लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी समस्या जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 का अभी तक लागू नहीं होना है। उन्होंने बताया कि वे इस मुद्दे को लेकर काफी समय से आवाज उठा रहे हैं। परंतु अभी तक सरकार ने उनकी एक भी नहीं सुनी है। जिसे लेकर कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया है कि अगर उनको जल्द से जल्द जॉब सिक्योरिटी व एसओपी जारी नहीं की तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदार स्वयं हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि आज पूरे महेंद्रगढ़ जिले के कर्मचारियों ने अपना रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कर्मवीर, विक्रम नारनौल प्रधान, सुनील शर्मा महेंद्रगढ़, अशोक, अनिकेश, सतनाली, छाजू राम, नीरज, नांगल चौधरी सुरेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा, शीशराम रावत, अटेली से अजय प्रधान, हेमंत कनीना, पवन कुमार तथा सुधीर कुमार आदि सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें