स्लम जागृति समिति के तत्वावधान में संविधान दिवस समारोह आंबेडकर भवन पटीकरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हस्ती देवी जन कल्याणार्थ समिति की अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर ओमप्रकाश छापड़ा ने की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष भागीरथ खनगवाल ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. पवित्रा राव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और रोटी के बैंक के लिए राशन दिया। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर भी भेंट किए। इस मौके पर बलवंत सिंह, राजकुमार जेई, दारा सिंह, सरपंच रीना देवी, राजू सिरोही, मनोज यादव, दीपक खनगवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।